Lok Sabha Constituency in Karnataka: कर्नाटक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र आज कई मायनों में काफी महत्वपूर्ण है, आइये देखते है, इसके राजनीतिक परिद्रश्य

Lok Sabha Constituency in Karnataka: कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहा जाता है, यह भारत का एक महत्वपूर्ण राज्य है जो की अपने संसाधनों के साथ साथ अपनी राजनीति के लिए भी जाना जाता है। आइये जानते है इसे एक नजर में..

Lok Sabha Constituency in Karnataka – कर्नाटक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

कर्नाटक जिसकी राजधानी बेंगलुरू है, इस राज्य में 28 लोकसभा क्षेत्र और 224 विधानसभा क्षेत्र हैं। कर्नाटक का गठन 1 नवंबर 1956 को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। इसके पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था, जिसे बाद में कर्नाटक नाम दिया गया ।

Lok sabha constituency in Karnataka
– Lok sabha constituency in Karnataka

वही इसकी सीमा गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल से लगने वाली हैं। वहीं अरब सागर इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है। इस राज्य की आधिकारिक और सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कन्नड़ है। भारतीय विज्ञान संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कर्नाटक और भारतीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय यहां के प्रमुख शैक्षिण संस्थान हैं।

प्राचीन इतिहास

इसके प्राचीन इतिहास को देखे तो यहा, मैसूर का महाराजा पैलेस इतना आलीशान और खूबसूरत बना है कि इसे विश्व के दस सुंदर महलों में गिना जाता है।

Lok sabha constituency in Karnataka
– Lok sabha constituency in Karnataka

इसके साथ ही यह अलावा कुद्रेमुख, मडिकेरी, अगुम्बे, बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान, बनेरघाटा राष्ट्रीय उद्यान, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान, केशव मंदिर भी प्रसिद्ध हैं।

कर्नाटक राजनीति

आपको बता दे की, इस समय कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, यहा बीजेपी लगातार आने का प्रयास कर रही है। इस समय यहा से सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री हैं। कर्नाटक में 224 नव परिसीमित विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 36 सीटें अनुसूचित जाति (एससी) और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित की गयी है । वही इसका सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र केआर पुरम या कृष्णराजपुरम ग्रेटर बेंगलुरु क्षेत्र है और 21 निर्वाचन क्षेत्रों में से यहां मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है।

कर्नाटक चुनाव्

पिछले दिनों राज्यसभा की 15 सीटों के लिए तीन राज्यों में मंगलवार को हुए चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई। राजनीतिक दलों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए है। इसकेसाथ ही कर्नाटक में चार सीटों के लिए चुनाव हुए। इसमें से एक सीट बीजेपी और तीन सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

Lok sabha chunav 2024
– Lok sabha chunav 2024

जिसमे कांग्रेस के अजय माकन ने 47 और सयैद नासिर हुसैन ने 47 वोट हासिल कर जीत हासिल की वहीं, जीसी चंद्रशेखर को 45 वोटों के साथ जीत मिली है। यहा बीजेपी के उम्मीदवार नारायण कृष्णसा भांडगे ने 47 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। हालांकि, बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के लिए 48 वोट आवंटित किए थे। लेकिन इसमें से एक बीजेपी विधायक ने कांग्रेस के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया था।

यह भी पढ़े :